फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog drops as rain falls

कोहरे की बूंदे बारिश बनकर टपकी

Sun, 29 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fog drops as rain falls
शीत हर वं ठंड से बचाव के लिए ऊनी कपडे में महावीर चौक से गुजरती स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोहरे की बूंदे बारिश बनकर टपकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 8.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में आई भारी गिरावट के कारण ठंड से जिंदगी बेहाल हो गई है। शुक्रवार रात से ही जिला कोहरे की चादर में सिमटा रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। शनिवार की सुबह सुबह कोहरे की बूंदे बारिश की तरह बरसती रहीं। उधर, सुबह चाय की दुकानों पर लोग चुस्कियों के साथ ही आपस में चर्चा कर रहे थी कि उफ! ये ठंड क्या इस बार मार डालेगी।
मुजफ्फरनगर। सर्दी का कहर लगातार जारी है। बीते कई दिनों से पड़ रही जबर्दस्त ठंड शनिवार को चरम पर पहुंच गई। शुक्रवार की रात से ही घना कोहरा छा गया था। दिन भर कोहरे की चादर पूरे जिले पर फैली रही। इसके साथ तापमान में भी रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम विभाग के ऑब्जर्वर केशव कुमार ने बताया कि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर आ गया है, जबकि अधिकतम 8.4 डिग्री से ऊपर नहीं उठा। अधिकतम तापमान में उन्होंने इतनी गिरावट बीते एक दशक से नहीं देखी है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान में आई भारी गिरावट से सर्दी का असर ज्यादा बना हुआ है। 1.7 डिग्री सेल्सियस तापमान इस मौसम का सबसे कम तापमान है।
विज्ञापन

कोहरे से घटी विजिविलिटी, प्रभावित हुई ट्रेनें
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार रात से कोहरे का जबर्दस्त असर बना हुआ है। घना कोहरा छाने से विजिविलिटी बेहद कम हो गई है। कुछ दूरी से भी साफ नजर नहीं आ रहा। इसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। ट्रेन यातायात भी प्रभावित रहा। शालीमार एक्सप्रेस 30 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस 40 मिनट तथा सुपर एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रोडवेज की बसों की रफ्तार भी सिमट गई है। सड़कों पर सामने कुछ नजर नहीं आने के कारण चालकों को बेहद सावधानी से बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में रहा सन्नाटा, कारोबार पर असर
मुजफ्फरनगर। सर्दी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। ग्राहकों के नहीं आने से दुकानदार भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। रेडिमेट गारमेंट के विक्रेता विपुल का कहना है कि गांव-देहात से लोग शहर में नहीं आ रहे हैं। शहरी से भी लोग कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड से कारोबार ठप हो रहा है।

----------
बीते दिनों तापमान की स्थिति
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
20 दिसंबर 17.8 5.2
21 दिसंबर 14.2 9.7
22 दिसंबर 18.0 7.7
23 दिसंबर 11.8 7.2
24 दिसंबर 16.2 6.8
25 दिसंबर 10.0 6.0
26 दिसंबर 11.5 5.5
27 दिसंबर 11.9 5.4
28 दिसंबर 8.4 1.7

शीत लहर एवं कपकपाती ठंड के बीच गंतव्य को जाती स्कूटी सवार।

शीत लहर एवं कपकपाती ठंड के बीच गंतव्य को जाती स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रुडकी रोड पर सुबह फैले कोहरे बीच गंतव्य को जाते वाहन सवार।

रुडकी रोड पर सुबह फैले कोहरे बीच गंतव्य को जाते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed