फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog and clouds prevailed, temperature reached 7.2 degrees

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - छाए रहे कोहरा और बादल, तापमान 7.2 डिग्री पहुंचा

Mon, 29 Jan 2024 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fog and clouds prevailed, temperature reached 7.2 degrees
रविवार सुबह नगर में छाये कोहरे  में गंतव्य को जाते राहगीर और बाइक सवार। संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मौसम में फिर बदलाव हो गया। रविवार को दोपहर तक कोहरा और दिनभर बादल छाए रहे। शीतलहर से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री पर पहुंच गया। एक दिन पहले यह 21.8 डिग्री पर था। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा।
रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। दिल्ली-दून हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दोपहर तक यही हालात रहे। कोहरा कम हुआ तो आकाश में बादल छा गए। अधिकतम तापमान शनिवार को जो 21.8 डिग्री तक पहुंच गया था वह रविवार को लुढ़ककर 11.6 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। अधिक सर्दी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जीवन चर्या देर से शुरू हो पाई। सर्दी के चलते शाम को लोग जल्दी ही अपने घरों में पहुंच गए। शाम ढलते ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित रही। सर्दी के चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। दो दिन दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को जहां राहत मिली थी, अचानक मौसम के बदल जाने से फिर वही हालात बन गए है।
विज्ञापन


शीत लहर ने लोगों को कंपकंपाया
रविवार को दिनभर शीतलहर ने लोगों को खूब कंपकंपाया। ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का अधिक अहसास हुआ। दिन में ही लोग अलाव का सहारा लिए नजर आए। सर्दी बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की खूब बिक्री हुई। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ट्रेन रद्द, एक डायवर्ट, तीन पहुंची लेट



मुजफ्फरनगर। रविवार को कोरवा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाई नगर से ऋषिकेश जाने वाली ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन रदद रही जबकि मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन एक्सप्रेस को दूसरे रूट से वाया अंबाला होकर रवाना किया गया। इसके अलावा पुरी से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सात घंटा देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed