फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flowers showered on Shri Ram's wedding procession, happiness prevailed.

Muzaffarnagar News: श्रीराम की बरात पर बरसे फूल, छा गईं खुशियां

Wed, 24 Sep 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered on Shri Ram's wedding procession, happiness prevailed.
जानसठ में श्री आदर्श रामलीला की भगवान श्रीराम बरात का उद्घाटन करते समाजसेवी रजनीश सैनी। स्रोतः - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल/जानसठ/मीरापुर। देहात क्षेत्र में चल रही लीला में श्रीराम बरात निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई।
चरथावल में श्री रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का मनोहारी मंचन देख दर्शक अभिभूत हो गए। मंगलवार को कस्बे के प्रमुख मार्गों पर निकली श्रीराम बरात का शुभारंभ युवा भाजपा नेता जितार्थ त्यागी ने किया। मुख्य मार्गों पर बैंड बाजों के साथ भव्य श्रीराम बरात निकाली गई। कलाकार मयंक कंसल, अजय वर्मा, शशांक जैन, युवराज वर्मा, मोहित शर्मा, संजय शर्मा, उमेश त्यागी, कार्तिक, मनोज कंसल मौजूद रहे। जानसठ की श्री आदर्श रामलीला द्वारा नगर में भगवान श्रीराम बरात धूमधाम से निकली गई। मोहल्ला हुसैनपुरा की श्री आदर्श रामलीला की भगवान श्रीराम बरात का उद्घाटन समाजसेवी रजनीश सैनी ने किया। सुंदर झांकियों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली गई। कमेटी के अध्यक्ष अंकित संगल, अश्वनी चौधरी, सभासद गौरव भटनागर, ऋतुराज गुर्जर, नीशू कांबोज, डॉक्टर गौतम, शिवकुमार जाटव, कपिल कंसल, राकेश पाल, शीशपाल सैनी मौजूद रहे।

श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में भव्य बरात कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। शुभारंभ इंस्पेक्टर बबलू कुमार वर्मा व विशु तायल ने फीता काटकर किया। आरती कस्बा निवासी समाजसेवी डॉ. रविंद्र पाराशर व दीपक गोयल ने की। मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। इस मौके पर दीपक गोयल, रोहित माहेश्वरी, अनिरूद्ध गोयल, सचिन ठाकुर, रजनीश गंगपुरी, रविन्द्र चौधरी, प्रभात शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, सुभाष मौजूद रहे। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed