फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flowers showered in procession, Guruji's chariot remains the center of attraction

देवबंद में हर्षोल्लास से निकाली गई गुरु रविदास जी की शोभायात्रा

Thu, 25 Feb 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Flowers showered in procession, Guruji's chariot remains the center of attraction
देवबंद में शोभायात्रा का उद्घाटन करते समाजसेवी अजय गांधी व अन्य - फोटो : DEVBAND
शोभायात्रा में बरसे फूल, गुरुजी का रथ रहा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

देवबंद। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आकर्षक झांकियों व बैंडबाजों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गुरु रविदास जी का रथ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

बृहस्पतिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जाटव समाज समिति के बैनर तले शोभायात्रा निकाली गई। इसका उद्घाटन समाजसेवी अजय गांधी और पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद तेजियान ने किया। ध्वजारोहण बसपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नवीन खटाना ने किया। अजय गांधी ने गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा रविदास मार्ग से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम राकेश कुमार, सीओ रजनीश उपाध्याय और इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी गश्त करते रहे। जबकि समाजसेवी संगठनों के लोग भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे। इसमें मनोज सिंघल, समिति संस्थापक ललित बौद्ध, अध्यक्ष ललित कुमार, नरेंद्र कुमार, मुकेश बौद्ध, राजपाल सिंह, विजयपाल सिंह, प्रमोद कुमार, उग्रसैन जाटव, कुलदीप कुमार, सुशील जाटव, दिलीप जाटव, राजू जाटव, चौधरी ओमपाल सिंह, अंसार मसूदी, हाजी हनीफ, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed