फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flowers of reverence will rain on Balaji's Rath Yatra

बालाजी की रथयात्रा पर बरसेंगे श्रद्धा के फूल

Fri, 15 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Flowers of reverence will rain on Balaji's Rath Yatra
नई मंडी के बालाजी धाम में जन्मोत्सव पर सजाई गयी बालाजी की मूर्ति। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शनिवार को बालाजी महाराज की रथयात्रा पर श्रद्धा के फूल बरसेंगे। पहली बार हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा होगी। शोभायात्रा के चलते नगरीय क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। शोभायात्रा में उत्तर भारत के 11 बैंड और सैकड़ों भव्य झांकियां शामिल होगी।
विज्ञापन

बालाजी धाम मंदिर समिति के चंद्र किरण गर्ग, सुुरेश बंसल, हरिशंकर तायल ने बताया कि जयंती पर बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा की तैयारियां की गई। स्वर्ण शृंगार, दर्शन, छप्पन भोग व महाआरती सुबह सात बजे होगी। सुबह नौ बजे बाला जी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर मंदिर परिसर से शहर के मुख्य मार्गों से निकलेंगे। दिन में 11: 15 बजे पर हेलीकॉप्टर पुलिस लाईन में उतरेगा। श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने के लिए राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और बालाजी धाम समिति के कुछ लोग हेलीकॉप्टर में सवार होंगे। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

बालाजी महाराज के लिए सजाया गया शहर
रथयात्रा की लेकर शोभायात्रा के मार्ग में पड़ने वाले मंदिर पहले दिन ही सज गए हैं। मार्ग को तोरणद्वारों से सजाया जा रहा है। पूरे शहर को भव्य रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को विशाल जागरण
17 अप्रैल को बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य कलाकार गायक मोना मेहता फतेहाबाद, संजू पागल हापुड़, सरदार मनजीत गोरखपुर द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा।
इन मार्गों से निकलेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा नवीन मंडी स्थल. मुनीम कालोनी, जैन कन्या इंटर कालेज, बड़ा डाकखाना, गऊशाला रोड़, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी रोड़ से मुड़कर पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिंदल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, बड़ी धर्मशाला से, गऊशाला रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड़ से मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड़, शिवचौक, बालाजी चौक, थाना सिविल लाईंस से गांधी कालोनी पुल, लक्ष्मीनारायण मंदिर गांधी कालोनी मेन रोड़, द्वारिकापुरी से होते हुए भोपा पुल के बराबर से वकील रोड़, नई मंडी बिजलीघर से बड़ा डाकखाना होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न होगी।

वहीं अभिनंदन और भंडारा बालाजी जयंती पर शोभायात्रा के दौरान शहर के व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की अलग-अलग व्यवस्था करते है।

बालाजी जन्मोत्सव पर लाइटो से जगमगाता बालाजी धाम मंदिर।

बालाजी जन्मोत्सव पर लाइटो से जगमगाता बालाजी धाम मंदिर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

लाईटों से जगमगाता शहर का बालाजी चौक ।

लाईटों से जगमगाता शहर का बालाजी चौक ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed