फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flood threat in villages around Meerapur

मीरापुर के आसपास गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराया

Thu, 30 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Flood threat in villages around Meerapur
गंगा बैराज पर जल स्तर चेतावनी बिंदू के पार हुआ। - फोटो : KHATAULI
मीरापुर के आसपास गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराया
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हरिद्वार से छोड़े गए पानी से गंगा बैराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया। बृहस्पतिवार की शाम जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया, जिसके चलते आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

एहतियातन के तौर पर सिंचाई विभाग द्वारा गांवदेवल, जलालपुर नीला, लालपुर रेहड़वा व रामराज में बनी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। बृहस्पतिवार की शाम गंगा का जलस्तर डाउनस्ट्रीम में 219.04 मापा गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। गंगा में बढ़ रहे जलस्तर के चलते प्रशासन लगातार आसपास के गांवों में रह रहे ग्रामीणों व मछुआरों को गंगा में नहीं जाने की चेतावनी दे रहा है। बैराज गंगा से एक लाख दस हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया। 7000 क्यूसेक जल नहरों में भी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के जेई पीयूष कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण हरिद्वार से छोड़ा गया पानी मध्य गंगा बैराज पर लगातार आ रहा है। जिससे जल स्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया है। फिलहाल खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की स्थिति नहीं बनी है और लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed