फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flood of reverence, took a dip of faith in the Ganges

उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Flood of reverence, took a dip of faith in the Ganges
शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्नान अपने को उमड़ी श्रद्धालु ओ की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। गंगा दशहरे पर शुकतीर्थ में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु नगर में भक्ति की रसधारा डूबे। पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। ं प्रसाद चढ़ा कर अपने परिवार की खुशहाली के के लिए धागा बांधकर मन्नत मांगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से आयोजित जेष्ठ गंगा मेले में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह रहा। बृहस्पतिवार सुबह से ही मुख्य गंगा स्नान करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली, भैंसा बुग्गी, कार और अन्य निजी वाहनों से श्रद्धालुओं का आना आरंभ हो गया था। कोरोना काल के बाद मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहितों से पूजा अर्चना संपन्न कराई। स्नान करने के लिए पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि सहित नोएडा, मेरठ, बिजनौर, शामली, बागपत और बुलंदशहर आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं की श्रद्धा व आस्था देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने शुकदेव स्थित प्राचीन वट वृक्ष पर परिवार की खुशहाली के लिए धागा बांधकर मन्नत मांगी। सप्त ऋषि भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव समाधि स्थल पर उनके सामाजिक के लिए किए गए कार्य को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। नगर के हनुमान धाम, गणेश धाम, दुर्गा धाम, शिव धाम, पीतांबरा धाम, शनिधाम आदि रविदास आश्रम, ब्राह्मण आश्रम, त्यागी आश्रम, जाट धर्मशाला, मानव निर्माण आश्रम आदि में भागवत कथाएं एवं आयोजित होने वाले सत्संग आदि सुन पुण्य अर्जित किया। शुकदेव पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, महामंडलेश्वर केसवानंद महाराज, स्वामी महेश्वर आश्रम, महाराज महामंडलेश्वर गोपाल आचार्य, महाराज स्वामी सत्यानंद महाराज, स्वामी गोवर्धन दास महाराज, स्वामी वेद दास महाराज, स्वामी गीतानंद गिरी महाराज, स्वामी कृपाल दास महाराज, स्वामी वेद दास महाराज, योगिनी माता राज नंदेश्वरी, स्वामी विष्णु तिलकधारी महाराज आदि अन्य संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण कर दिशा निर्देश देते नजर आए। उप जिलाधिकारी जानसठ ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही।
छबील लगाई, बांटा प्रसाद
मुख्य मार्गों, धर्मशाला, आश्रम आदि के सामने श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद, शरबत वितरित किया। इस मौके पर नगर वासी भरपूर सेवा करते नजर आए।
खरड़ में भी मेले का आयोजन
फुगाना क्षेत्र के खरड़ गांव में माता शीतला देवी के मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed