फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five people including mother-daughter and two brothers died in landslide

Muzaffarnagar News: भूस्खलन में मां-बेटी, दो सगे भाइयों समेत पांच की मौत

Fri, 29 Aug 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Five people including mother-daughter and two brothers died in landslide
मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर स्थित अर्द्धकुंवारी गुफा मंदिर के पास हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबे जिले के पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी और दो सगे भाई शामिल हैं। श्रद्धालु आकांक्षा (20) लापता है। इससे पहले युवा कार्तिक की मौत भी मलबे में दबने से हो गई थी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी अलग-अलग परिवारों के 23 सदस्य 25 अगस्त को जम्मू तवी एक्सप्रेस से माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। परिवार के रूपेश ने बताया कि 26 अगस्त को कटरा के समीप अर्द्धकुंवारी मंदिर के पास हुए हादसे में तीर्थयात्री मलबे में दब गए थे। हादसे में उत्तरी रामपुरी निवासी ममतेश (45) पत्नी रविंद्र की मौत हो गई, जबकि उनकी 20 वर्षीय बेटी आकांक्षा लापता है। इसके अलावा रामवीरी (45) पत्नी इंद्रपाल, अंजलि (20) पुत्री इंद्रपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

उत्तरी रामपुरी डबल टंकी वाली गली निवासी अजय कुमार का परिवार भी मलबे में दब गया था। उनके दस साल के बेटे अनंत और आठ साल के बेटे दीपेश की भी मौत हो गई जबकि अजय और उनकी छोटी बेटी पूर्वी को घायल अवस्था में कटरा के नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जत्थे में गए अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रामलीला टिल्ला निवासी इंजीनियर मिंटू कश्यप के बेटे कार्तिक की हादसे में मौत हो गई थी।
----
परिजनों को मिलेगी 11 लाख रुपये की सहायता

मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यूपी सरकार मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये देगी। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से पांच-पांच लाख, आपदा प्रबंधन कोष से चार-चार लाख और जम्मू कश्मीर मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed