{"_id":"5bd4b797bdec2204de7406b1","slug":"five-people-including-a-woman-were-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला सहित पांच लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला सहित पांच लोगों की गई जान
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर/तितावी (मुजफ्फरनगर)। शनिवार को दिन निकलते ही भीषण सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मंसूरपुर में हाईवे पर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा और युवक को कुचलते हुए बंद दुकान में जा घुसी। हादसे में दोनों राहगीरों की मौत होने के साथ ही कार सवार मां-बेटी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, तितावी के धौलरा बस स्टैंड पर रोड़ी लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के मंसूरपुर तिराहे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे मुजफ्फरनगर की ओर से आती तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार हाईवे का डिवाइडर पार कर सर्विस लेन में पहुंची और कई पलटे खाते हुए मॉर्निंग वॉक कर रही वृद्धा व एक युवक को कुचलते हुए भगतजी स्वीट्स में जा घुसी।
भीषण हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वृद्धा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वृद्धा की पहचान मिल मंसूरपुर की टावर वाली गली निवासी 70 वर्षीय फूलमती पत्नी बलवीर के रूप में हुई, जबकि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कार में सवार मां-बेटी समेत पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें मां-बेटी को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज और अन्य तीनों को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायल महिला ने अपना नाम राखी पत्नी नरेश गुप्ता निवासी पटेल नगर, गाजियाबाद बताते हुए दूूसरी घायल को बेटी रिया गुप्ता बताया। अन्य घायलों में महिला के भाई अजय व संजय निवासीगण, ग्रेटर नोएडा व कार चालक चीता निवासी नोएडा शामिल हैं। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि भगतजी स्वीट्स के मालिक विवेक निवासी भैंसी ने हादसे की एफआईआर दर्ज कराते हुए दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होना भी बताया है।
उधर, तितावी के धौलरा बस स्टैंड के निकट सामने से आते रोड़ी लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया और सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान तितावी के गांव अमीरनगर निवासी साजिद (25) पुत्र रहीसू, आसिफ (22) पुत्र नसीर और साजिद के बहनोई मोहल्ला लददावाला निवासी हारूण (28) पुत्र महमूद के रूप में हुई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शव मोर्चरी भिजवाए, जिसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया, जिन्हें समझा-बुझाकर शांत किया गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।