{"_id":"59821ecf4f1c1bb6348b460d","slug":"five-killed-in-truck-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बस भिड़त में पांच की मौत, सहारनपुर मार्ग पर रोहाना के पास हुआ भीषण सड़क हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बस भिड़त में पांच की मौत, सहारनपुर मार्ग पर रोहाना के पास हुआ भीषण सड़क हादसा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर मार्ग पर गांव रोहाना के पास बुधवार शाम रोडवेज बस और ट्रक के बीच हुई भिड़त में बस में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में करीब दस यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है। मृतकों में दो महिलाएं और बच्चा भी शामिल हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से एक महिला को नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बस और ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
हादसा बुधवार शाम करीब 4:30 बजे रोहाना के पास बड़कली पुलिया पर हुआ। हादसे के वक्त मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस सहारनपुर से मुजफ्फरनगर आ रही थी, जबकि ट्रक सहारनपुर की ओर जा रहा था। इस हादसे में देवबंद के मौहल्ला हसीना वाली गली निवासी वसीम अख्तर (34) पुत्र सरवर, उसकी पत्नी सायमा (32), सागर (30) पुत्र मोहर सिंह निवासी मढ़करीमपुर खतौली, एक सात साल के बालक और 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
देर रात तक बालक और महिला की शनाख्त नहीं हुई थी, माना जा रहा है कि ये मां-बेटा हो सकते हैं। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस जब रोहाना से आगे बड़कली पुलिया के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने रोडवेज बस की चालक साइड में टक्कर मार दी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मारे यात्रियों के शव बस से नीचे गिर गए थे, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े।
विज्ञापन
सभी घायलों को बाहर निकाला। वहां से गुजर रहे टेंपू, टैक्सी और टाटा एस वाहनों से घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर घायल हुए दस लोगों में रईस निवासी खालापार, अनुरामा पत्नी अरविंद निवासी मलीरा, मनीष निवासी नंगला कबीर, मनोज व उसकी पत्नी पुष्पा निवासी जट नंगला, रिहान निवासी बिजनौर, सुमित निवासी खन्ना (पंजाब), रविंद्र निवासी बिजनौर और एक अज्ञात 28 वर्षीया महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इस महिला को मेरठ रेफर कर दिया गया है।