फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five assistant district government advocates removed

Muzaffarnagar News: पांच सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हटाए

Mon, 15 Sep 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five assistant district government advocates removed
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर डीएम ने जनपद के पांच सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं की आबद्धता समाप्त कर दी जबकि जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा और छह अन्य सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं का तीन वर्ष का कार्यकाल बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन


डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि विशेष सचिव उप्र. शासन न्याय अनुभाग-3 के तहत जनपद में कार्यरत शासकीय अधिवक्ताओं के पदावधि के नवीनीकरण के संबंध में प्रस्ताव विचार के लिए दिये गए थे। उन्होंने बताया कि विचार के उपरांत पांच सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं की आबद्धता समाप्त की गई है, जिनमें सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अमित कुमार त्यागी, जोगेन्द्र कुमार, ललित कुमार, रेणू शर्मा और वीरेन्द्र कुमार नागर शामिल हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता और छह सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


राजीव कुमार शर्मा का दूसरी बार बढ़ा कार्यकाल

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव कुमार शर्मा का तीन वर्ष के लिए दूसरी बार कार्यकाल बढ़ाया गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर शासन ने उनकी नियुक्ति 2018 में की थी। बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश पर उन्हें 2019 में हटना पड़ा था। 2020 में उन्हें तीन वर्ष के लिए डीजीसी फौजदारी के पद पर नियुक्त किया गया था। उसके उपरांत उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। अब दूसरी बार उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की ओर से उनके अलावा छह सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं का तीन वर्ष (60 वर्ष आयु पूर्ण होने तक) का कार्यकाल बढ़ाए जाने की पुष्टि करते हुए पत्र जारी किया गया है। जिनमें सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवीन्द्र कुमार, अरुण कुमार शर्मा, अरुण कमार, नीरजकांत मलिक, प्रदीप कुमार शर्मा और कुलदीप कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed