फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five arrested for illegally making English liquor

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बनाते पांच गिरफ्तार

Sun, 15 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for illegally making English liquor
मुजफ्फरनगर। जनपद में आबकारी मंत्री के आगमन के 24 घंटे बाद ही थाना सिविल लाइन व एसओजी टीम ने रविवार को अवैध ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बनाकर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब सवा लाख रुपये की तैयार शराब बरामद के साथ ही भारी मात्रा में शराब बनाने और पैकिंग का सामान बरामद हुआ है। शराब माफियाओं के पास से दो कार भी बरामद हुई हैं। हालांकि पुलिस पचास लाख रुपये की शराब बरामद करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने औद्योगिक क्षेत्र के एमडीए कार्यालय के पीछे संधावली अंडरपास की तरफ जाने वाले खंडहरनुमा भवन से अवैध शराब बनाते पांच तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मौके से दो ब्रांड की 18 पेटी नकली अंग्रेजी शराब, 200 लीटर अपमिश्रित शराब, विभिन्न मार्का के 49 हजार ढक्कन, 17 हजार होलोग्राम, चार हजार प्लास्टिक के खाली पव्वे, 6050 विभिन्न ब्रांड के रेपर, दो लीटर ईएनए, पांच किलो यूरिया, ढक्कन सील करने वाली एक मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी पहले भी मेरठ से जेल भेजे जा चुके हैं। बरामद कारों को शराब सप्लाई में प्रयोग करते थे। पड़ोसी जनपदों और राज्यों में शराब बेची जाती थी। गिरोह का सरगना राजीव गोयल है। बरामद शराब की कीमत जहां करीब सवा लाख है, वहीं यदि उपलब्ध सामान से माफिया शराब तैयार कर बाजार में बेचते तो उसकी कीमत लगभग 50 लाख होती। इस बरामदगी के बाद आबकारी टीम की सक्रियता पर प्रश्न चिह्न लग रहे हैं।
मांग पर बनाते थे
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी तस्कर अवैध शराब को डिमांड पर बनाते थे। उनका कोई ठिकाना नहीं है। स्थान बदलकर शराब बनाई जाती थी।
ये हुए गिरफ्तार
- माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ निवासी राजीव गोयल पुत्र कृष्ण गोयल।
- ग्राम बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ हाल निवासी जयभीम नगर थाना भावनपुर
- जनपद मेरठ निवासी उज्जवल शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश।
- ग्राम काजीपुर थाना खरखौदा जनपद मेरठ निवासी तरुण कुमार पुत्र बाबू सिंह।
- नेहरू नगर थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद निवासी विक्रांत दुग्गल पुत्र ललित कुमार।
- वसुंधरा, थाना इंदरापुरम, जनपद गाजियाबाद निवासी मनमोहन सिंह पुत्र कदम सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed