फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First they got the wall built, then demolished it as soon as the minister raised questions

Muzaffarnagar News: पहले दीवार चिनवा दी, मंत्री के सवाल उठाते ही गिरा दी

Tue, 26 Aug 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
First they got the wall built, then demolished it as soon as the minister raised questions
भोपा रोड बाईपास पर निर्मित पीएम आवास का निरीक्षण करते राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल साथ में एमड
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड बाईपास पर निर्मित कराए गए पीएम आवास योजना की बाउंड्री वाल की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। दीवार निर्माण में लगाई गई ईंट और सीमेंट के सैंपल लेकर जांच की कार्यवाही शुरू की गई। उधर, मंत्री के वापस जाते ही दीवार का खराब हिस्सा गिरा दिया गया।
राज्यमंत्री ने फ्लैट्स के बाहर दीवारों की फिनिशिंग न होने पर भी नाराजगी जाहिर की। मानक के विपरीत ईंटों का प्रयोग कर तैयार की गई बाउंड्री वाल भी तुरंत ध्वस्त कराई गई। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से भोपा रोड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 224 आवासों का सोमवार को राज्यमंत्री ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आवास निर्माण पर लगभग नौ करोड़ की लागत आ रही है। इसके सापेक्ष शासन से 5.41 करोड़ की धनराशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है। इस दौरान निर्माणाधीन ओवरहैड टैंक, बाउंड्री वॉल, बाह्य विद्युत कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवनों में फिनिशिंग संबंधी कुछ कमियां पाई गईं। उनको तत्काल ठीक कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया। बताया कि ठेकेदार की ओर से बाउंड्री वॉल में प्रयोग की जा रही ईंटों की गुणवत्ता के संबंध में प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता ने पूर्व में ही ठेकेदार को आगाह किया था।

बाउंड्री वॉल के जिस भाग में निम्न स्तर की ईंटों का प्रयोग पाया गया। राज्यमंत्री के निर्देश पर प्राधिकरण की ओर से उस हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। बाउंड्रीवॉल के उस भाग को पुनः अव्वल दर्जे की ईंटों का प्रयोग कर गुणवत्तापूर्वक बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, सचिव कुंवर बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed