फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First MP sports competition on November 8 and 9

पहली सांसद स्पर्द्धा खेल प्रतियोगिता आठ व नौ नवंबर को

Wed, 03 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
First MP sports competition on November 8 and 9
शाहपुर में बैठक में सांसद स्पर्धा खेल को सफल बनाने की रणनीति बनाते विधायक व अन्य । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पहली सांसद स्पर्द्धा खेल प्रतियोगिता आठ व नौ नवंबर को
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। ब्लॉक स्तर पर आगामी आठ व नौ नवंबर को होने वाली सांसद स्पर्द्धा खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर हुई बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
नगर पंचायत कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित बैठक में विधायक उमेश मलिक ने बताया कि प्रदेश के खेल विभाग द्वारा आगामी आठ व नौ नवंबर को ब्लॉक स्तरीय सांसद स्पर्द्धा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाहपुर में होने वाली प्रतियोगिता में शाहपुर व बुढ़ाना क्षेत्र की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती व दौड़ स्पर्द्धाएं होंगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिसके बाद वह टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद ब्लॉक स्तर पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों का पंजीकरण आठ नवंबर को ही सुबह आठ बजे से दस बजे तक किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी, जिला कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, ठाकुर रामनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया, मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी, सुधीर सैनी, ग्राम प्रधान कुलदीप त्यागी, नीरज राठी और कपिल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed