{"_id":"621d12632869a026247e6254","slug":"firing-in-the-air-at-dav-college-muzaffarnagar-news-mrt5787497143","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कालेज में हवाई फायरिंग, दशहत व अफरा-तफरी फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी कालेज में हवाई फायरिंग, दशहत व अफरा-तफरी फैली
विज्ञापन
डीएवी डिग्री कालेज में हवाई फायरिंग की सूचना के बाद प्राचार्य से जानकारी करते थाना प्रभारी सिवि?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज में सोमवार को युवकों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग से कॉलेज में अफरा तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायरिंग के आरोपी फरार हो चुके थे। मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया हैं।
डीएवी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। आए दिन दोनों गुटों में कहासुनी होती रहती हैं। 25 फरवरी को भी दोनों पक्षों में विवाद के बाद हवाई फायरिंग भी हुई थी। उस समय पुलिस मौके पर पहुंची थी, एक छात्र का चालान किया गया था। दोनों पक्ष के छात्र सोमवार को कालेज में आए थे। वहां एक छात्र अपने कुछ बाहरी साथियों के साथ आया था। कालेज से वापसी जाने के दौरान एक पक्ष के छात्रों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। जिससे कालेज में दहशत व अफरा तफरी फैल गई। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन छात्र फरार हो गए।
थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीबीए का छात्र अपने साथ बाहरी छात्रों को लेकर कॉलेज में आया था। उसका कालेज के ही पीनना निवासी छात्र के साथ विवाद चला आ रहा है। इसी प्रकरण में कॉलेज में हवाई फायरिंग की हैं। घटना के बारे में पुलिस ने कालेज परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद हैं। पुलिस की तरफ से छात्र मयंक चौधरी, अकुंर काकरान, हर्षित धीमान, हर्ष व दस अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।