फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing at the house of the Pradhan candidate

प्रधान पद के प्रत्याशी के घर पर फायरिंग

Sun, 11 Apr 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Firing at the house of the Pradhan candidate
प्रधान पद के प्रत्याशी के घर पर फायरिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। लालूखेड़ी में शुक्रवार देर रात ग्राम प्रधान प्रत्याशी के घर के बाहर फायरिंग किए जाने से हड़कंप मच गया। पीड़ित प्रत्याशी को कई दिन से नामांकन नहीं करने की धमकियां मिल रहीं थीं। भयभीत प्रत्याशी द्वारा तहरीर न दिए जाने पर पुलिस ने अपनी ओर से पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव लालूखेड़ी निवासी डॉक्टर रविंद्र ग्राम प्रधान पद पर प्रत्याशी है, जिसने शुक्रवार को ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। पीड़ित का आरोप है कि उसे कई दिन से पूर्व प्रधान कन्हैया द्वारा चुनाव नहीं लड़ने की चेतावनी देते हुए अंजाम भुगतने की धमकियां मिल रहीं थीं। धमकियों के बावजूद डॉ. रविंद्र ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। आरोप है कि इससे गुस्साए पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ देर रात डॉ रविंद्र के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके साथ ही प्रत्याशी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भयभीत प्रत्याशी ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस की ओर से पूर्व प्रधान कन्हैया के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed