{"_id":"60fc61368ebc3e58327697f4","slug":"fire-in-zilla-panchayat-member-s-car-muzaffarnagar-news-mrt5488836154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य की कार में आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य की कार में आग लगाई
विज्ञापन
जामियानगर में जिला पंचायत सदस्य की कार जलाने की घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य की कार में आग लगाई
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला जामियानगर निवासी जिला पंचायत के वार्ड-17 सदस्य इरशाद चौधरी के घर में शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने जबरन घुसने का प्रयास किया। दरवाजा न खोलने पर आरोपी घर के बाहर खड़ी सफारी कार में तोड़फोड़ कर आग लगाकर फरार हो गए। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। घटना के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव सावटू निवासी इरशाद चौधरी वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जामियानगर में रहते हैं। राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े इरशाद चौधरी हाल ही में जिला पंचायत के वार्ड-17 से सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इरशाद चौधरी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि देर रात वे अपने आवास में परिजनों के साथ सोए थे। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोग घर पहुंचे और दरवाजे में धक्के मारकर उसे जबरन खुलवाने का प्रयास किया। जिला पंचायत सदस्य द्वारा आरोपियों से घर आने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने उनकी हत्या के लिए घर आने की बात कही। इस पर इरशाद चौधरी ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर के बाहर खड़ी उनकी सफारी कार में तोड़फोड़ के बाद आग लगाकर फरार हो गए। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। एफएसओ नरेश कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिन्हें पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन देकर शांत किया।

जामियानगर में जिला पंचायत सदस्य की जलाई गई कार का निरीक्षण करती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन