{"_id":"63a49ed57fb32550757746dd","slug":"fire-in-closed-house-due-to-short-circuit-muzaffarnagar-news-mrt618881713","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शॉर्ट सर्किट से बंद मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शॉर्ट सर्किट से बंद मकान में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोहल्ले वासियों ने ताला काटकर पाया आग पर काबू, हजारों का सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली इलाके के खालापार स्थित बंद मकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। मकान से धुआं निकलता देख मोहल्ले वासियों ने ताले को काटकर आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग को बुझाया गया, तब तक काफी सामान जल चुका था।
खालापार के फक्कर शाह चौक के पास इलेक्ट्रीशियन मोहम्मद शहजाद का मकान है। वह मोतीमहल में काम पर गया हुआ था। वहीं, शहजाद की बीवी रफत घर का ताला लगाकर डॉक्टर के यहां गई हुई थी। दोपहर करीब एक बजे मोहल्ले के लोगों ने देखा कि शहजाद के घर से धुआं निकल रहा है। इसके बाद उन्होंने आग की आशंका जताई और ग्लेंडर मशीन से ताला काटकर गेट खोले तो घर के अंदर आग लगी हुई थी। जिसे सभी लोगों ने मिलकर बुझाया और शहजाद को सूचना दी।
मकान मालिक शहजाद ने बताया कि वह और उसका बेटा बिजली का काम कर अपने परिवार की गुजर बसर करता है। कुल 26 गज के मकान में उसका आशियाना है। जिसमें रखा सभी सामान जल गया। जिसमें उसका करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की है कि उसे प्रशासन द्वारा आर्थिक मदद की जाए।