फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Film 'Panipat' protested

फिल्म ‘पानीपत’ का किया विरोध

Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Film 'Panipat' protested
ग्राडं प्लाजा में फिल्म पानीपत के शो को बंद कराने की मांग करते सर्व समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फिल्म ‘पानीपत’ का किया विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फिल्म ‘पानीपत’ में महाराजा सूरजमल की छवि धूमिल करने का आरोप लगाकर रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ग्रांड प्लाजा के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।

रालोद नेता सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, पराग खोखर के नेतृत्व में भोपा रोड स्थित प्लाजा पर प्रदर्शन किया गया। फ़िल्म बंद करने को लेकर धरने पर बैठ गए। प्लाजा मैनेजर ने कहा कि मालिकों से बात कर ही वो कुछ कर पाएंगे, इस पर युवा बिगड़ गए और लगातार नारेबाजी चलती रही। इस बीच नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी धरनारत कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और बातचीत से मामला सुलझाने को कहा। इस पर वार्ता के लिए सीओ नई मंडी हरीश भदोरिया, शहर कोतवाल अनिल कपरवान आदि भारी फ़ोर्स के साथ पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और एसपी सिटी सतपाल आंतिल के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। इस दौरान राधे ठाकुर, हंसराज जावला, दिग्विजय पंवार, विशाल पंवार, अक्षय काकरान, निखिल तायल, दुष्यंत शर्मा, आशीष जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed