फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Film actor Nawazuddin Siddiqui in Budhana

बहन की गमी में शामिल होने नवाजुद्दीन पहुंचे बुढ़ाना

Thu, 12 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Film actor Nawazuddin Siddiqui in Budhana
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में अपने परिचितों के बीच नवाजुद्दीन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन शायमा तमशी सिद्दीकी की मौत के बाद बहन की गमी में शामिल होने के लिए परिवार के बीच बुढाना पहुंचे और बहन की कब्र पर पहुंचकर फातिहा पढ़ी। अमेरिका से हालीवुड फिल्म की शूटिंग छोड़कर बुढ़ाना पहुंचे नवाजुद्दीन ने किसी से भी मिलने से साफ इंकार कर दिया। पूरा दिन वे घर से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन शायमा तमशी सिद्दीकी का ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी के चलते महाराष्ट्र प्रदेश के पुणे के एक हॉस्पिटल में 8 दिसंबर को निधन हो गया था। नवाजुद्दीन उस समय अमेरिका में अपनी पहली हालीवुड़ फिल्म नो लैंड्स मेन की शूटिंग में व्यस्त थे। बहन की मौत की सूचना मिलते ही उन्होंने अमेरिका में फिल्म की शूटिंग का काम रोक दिया। बहन की गमी में शामिल होने के लिए वह मंगलवार देर रात बुढ़ाना पहुंचे। कस्बे में आते ही वे सीधे कब्रिस्तान गए। बहन की कब्र के पास बैठकर उन्होंने फातिहा पढ़ा। इसके बाद वह अपने पैतृक आवास मोहल्ला काजीवाड़ा में परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने अपनी शोकाकुल अम्मी हज्जन मेहरूनिशा, दूसरी बहन शामिया निगार, छोटे भाइयों अयाजुद्दीन सिद्दीकी, अलमाजुद्दीन सिद्दीकी, फैजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म डायरेक्टर शमास नवाब सिद्दीकी, माजुद्दीन सिद्दीकी व मिन्हाजुद्दीन सिद्दीकी को सांत्वना दी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार के बीच पहुंचते ही सबकी आखों में आंसू भर आए। बुधवार को पूरे दिन वे परिवार के बीच से बाहर नहीं निकले। शाम करीब 4 बजे वे अपने भाइयों के साथ कब्रिस्तान में बहन की कब्र पर पहुंचे तथा फातिहा पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed