{"_id":"5daf52748ebc3e93d56cdb06","slug":"film-actor-feroz-khan-muzaffarnagar-news-mrt4499904157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोज ने मेहंदी फिल्म में निभाए रोल को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोज ने मेहंदी फिल्म में निभाए रोल को याद किया
विज्ञापन
भोपा के रहकडा में डॉक्टर के पास उपचार कराने आए फिल्म अभिनेता फिरोज खान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
फिरोज ने मेहंदी फिल्म में निभाए रोल को याद किया
भोपा। टीवी सीरियल महाभारत में अर्जुन का जीवंत अभिनय करने वाले कलाकार फिरोज खान मंगलवार को पुराने दर्द का उपचार कराने के लिए गांव रहकड़ा स्थित वेलनेस हेल्थ केयर हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने महाभारत के साथ ही मेहंदी फिल्म में निभाए गए किन्नर के रोल को यादगार बताया।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से महाभारत सीरियल में अर्जुन का किरदार निभाकर प्रसिद्ध हुए अभिनेता फिरोज खान मंगलवार को गांव रहकड़ा स्थित वेलनेस हेल्थ केयर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां हेल्थ केयर संचालक डॉ विजय सैनी से उपचार कराने के बाद अभिनेता फिरोज खान ने बताया वे पुराने दर्द से पीड़ित थे, जिसका इलाज कराने के लिए यहां पहुंचे थे। महाभारत सीरियल में अर्जुन के लिए चुने जाने को लेकर अभिनेता ने बताया कि जिस समय महाभारत के लिए अभिनेताओं का चयन किया जा रहा था, अभिनेता गूफी पेंटल उन्हें अर्जुन की ड्रेस पहनाकर प्रोड्यूसर बीआर चोपड़ा के सामने ले गए। उन्हें देखकर बीआर चोपड़ा ने तत्काल उन्हें अर्जुन की भूमिका के लिए चुन लिया। उन्होंने कहा कि उस समय तक उन्हें हिंदी भाषा का अधिक ज्ञान नहीं था, लेकिन मां सरस्वती की कृपा से वे जल्द ही इसमें निपुण हो गए, जिसके बाद उन्हें अर्जुन का रोल करते समय भाषा की समस्या नहीं हुई। हेल्थ केयर संचालक डॉ विजय सैनी व उनकी पत्नी डॉ पूर्णिमा सैनी ने बताया कि अभिनेता अगले माह फिर से उपचार के लिए हॉस्पिटल आएंगे। डॉ सोमपाल सैनी, शिक्षा देवी, प्रियंक प्रजापति, प्रमोद धीमान व जतिन कुमार आदि मौजूद रहे।