फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   File a lawsuit against the father-son

पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 12 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
File a lawsuit against the father-son
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में प्रेमी युगल के मिले शवों के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर बुढ़ाना पुलिस ने मृतक और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। तहरीर में पीड़ित ने बहन को भगाकर ले जाने तथा प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कस्बे के विज्ञाना मार्ग पर नौ दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे युवक-युवती के शव पडे़ मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात में दोनों शवों का पंचनामा भरकर परीक्षण के लिए भेज दिया था। 10 दिसंबर को समाचार पत्रों में छपी खबर और फोटो के आधार पर युवक-युवती की शिनाख्त हुई, जिसके बाद घटनाक्रम का खुलासा हो गया।
विज्ञापन


दोनों परिवारों के लोग शव लेने के लिए 10 दिसम्बर को मोर्चरी पहुंच गए। युवती मोनी हरिद्वार जनपद के लक्सर थाने के गांव शिवपुरी की रहने वाली थी। युवक आशीष बागपत जनपद के गांव भड़ल का रहने वाला था। मोबाइल फोन पर हुई मोहब्बत बाद में मौत में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष के परिजनों को दोनों की शादी मंजूर नहीं थी, जिस कारण दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। इस घटना में मृतका के भाई बिंदर ने मृतक और उसके पिता राजेंद्र के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में तहरीर दी थी। इंसपेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि मृतका के भाई बिंदर की तहरीर पर मृतक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


आशीष के पिता राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट में मोनी को भगाकर ले जाने, लड़का-लड़की को सताने, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, मरने के बाद दोनों के शवों को गायब करने के प्रयत्न में अभियोग पंजीकृत किया गया है। इंसपेक्टर ने बताया कि मोनी के परिवार वालों की ओर से संबंधित पुलिस चौकी रायसी (हरिद्वार) में गुमशुदगी भी दर्ज है। राजेंद्र को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed