फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fighting for protesting against sparring on girls

युवतियों के साथ छींटाकशी करने के विरोध पर मारपीट

Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fighting for protesting against sparring on girls
बुढ़ाना। लुहसाना गांव में देर रात के समय घर में खाना बना रही युवतियों के साथ पड़ोसी युवकों ने छींटाकशी करते हुए सीटी बजाई। आरोप है कि छींटाकशी का विरोध करने पर युवकों ने युवतियों के घर में घुसकर सरिया व लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन महिलाओं सहित 6 सदस्य घायल हो गए। गंभीर अवस्था में पति - पत्नि को मेरठ मेडिकल से पीजीआई चंड़ीगढ़ में रैफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहसाना में मंगलवार को रात के करीब 9 बजें सुखपाल की बेटी प्रियंका घर के आंगन में खाना बना रही थी। उसकी छोटी बहन बीना भी वहीं पर बैठी हुई थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक अर्जुन, लाखन, राहुल, गौरव व आशु आदि कई युवकों ने प्रियंका की ओर सीटी बजाते हुए छींटाकशी की। प्रियंका ने छींटाकशी का विरोध किया। आरोपी युवक हाथों में लाठी, डंडे व सरिया आदि लेकर घर में घुस गए। परिवार के सभी सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की व घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल सुखपाल व उसकी पत्नि मुन्नी देवी, पुत्र शुभम व भोला तथा पुत्री प्रियंका व बीना को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सुखपाल व उसकी पत्नि मुन्नी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में मेरठ रैफर किया गया। मेरठ से पति-पत्नि को चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में रैफर किया गया है। घायल शुभम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दूसरे पक्ष के मारपीट के आरोपी अर्जुन ने भी क्रास में मुकदमा पंजीकृत करवाया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप सूचना मिलते ही कोतवाली पहुंचे। खाप चौधरी का आरोप है कि फैसले का दबाव बनाने के लिए पुलिस ने पहले आरोपियों का मुकदमा पंजीकृत किया। पीड़ित परिवार का मुकदमा बाद में उच्चाधिकारियों को शिकायत करने के बाद दर्ज किया गया। खाप चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के पति-पत्नि गंभीर रूप से घायल हैं। चंडीगढ़ चिकित्सालय में जिंदगी व मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटें में आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो कश्यप समाज के लोग आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed