फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fighting elections from jail that spread chaos: Bhupendra Chaudhary

अराजकता फैलाने वाले जेल से लड़ रहे चुनाव भूपेंद्र चौधरी

Sat, 29 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fighting elections from jail that spread chaos: Bhupendra Chaudhary
जानसठ में पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर के आवास पर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र चौधरी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अराजकता फैलाने वाले जेल से लड़ रहे चुनाव : भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता फैलाने वाले जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा व रालोद नेताओं का गठबंधन है। भाजपा का गठबंधन जनता के साथ हैं।

शनिवार को कस्बे के पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर के निवास स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक कार्यक्रम में बताया कि प्रदेश के अंदर अराजकता फैलाने वाले जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। कैराना का हाल देखो, जहां पहले हफ्ता वसूली, उगाही, हथियार सप्लाई आदि कार्य होते थे। भाजपा सरकार ने इन पर अंकुश लगाकर भयमुक्त शासन देने का काम किया है। वहीं कैराना से व्यापारियों और गरीब जनता का पलायन कराने वाले आज जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। पलायन कराने वाले लोग सामान्य नहीं, अपराधी हैं। उन्होंने कहा पश्चिम उत्तर प्रदेश में 71 में से 52 सीटें पिछले 2017 के चुनाव में जीती थी। इस बार यह आंकड़ा बढ़ सकता है। इस दौरान सभासद प्रवीन तंवर, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, सभासद अश्वनी चौधरी, टीटू उपाध्याय, विकास गुप्ता, आशु कंसल, राजा कर्णवाल, सुंदर वर्मा व नवीन राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed