{"_id":"68c9a9ee125c64da690ebd7d","slug":"fight-over-truck-removal-sit-in-protest-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1013-154366-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रक हटाने को लेकर मारपीट, विरोध में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रक हटाने को लेकर मारपीट, विरोध में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। बेगराजपुर जाने वाले मार्ग पर फैक्टरी के सामने जाम से ग्रामीण परेशान हैं। ट्रक साइड में करने को लेकर ग्रामीणों और ट्रक ड्राइवर की कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने फैक्टरी गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। तहसील के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
गांव बेगराजपुर का चिंटू अपने साथ परिवार की दो महिलाओं को लेकर बाइक पर लेकर जा रहा था। बालाजी एथेनॉल कंपनी के सामने ट्रकों और अन्य वाहनों से जाम लगा हुआ था। ट्रक एक साइड में करने को लेकर ट्रक ड्राइवर और चिंटू के बीच मारपीट हो गई। जानकारी मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हो गए और फैक्टरी के बाद धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि हर रोज यहां जाम लगा रहता है। स्कूली बच्चे और अन्य लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, रामकुमार मनोज कुमार, रणधावा, अशोक कुमार तथा अन्य लोग भी धरने पर पहुंच गए। मंसूरपुर पुलिस और नायब तहसीलदार राजीव त्यागी भी पहुंचे। ग्रामीण ने जाम और प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। संजय राठी ने फोन पर परिवहन अधिकारी मुजफ्फरनगर से भी वार्ता की। एसडीएम खतौली राजकुमार सिंह का कहना है उनके संज्ञान में फैक्टरी के सामने लगने वाले जाम की समस्या आई है। वह बहुत जल्द से निजात दिलाएंगे।