{"_id":"629cf579677ee86af90a7620","slug":"fight-over-land-dispute-mother-and-son-injured-khatauli-news-mrt591688321","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, मां-बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी। जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट एक महिला और उसका पुत्र घायल हो गया। महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
गांव मुजाहिदपुर निवासी मुन्नी पत्नी बलबीर सिंह का अपने परिवार वालों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला फिलहाल में कोर्ट में विचाराधीन है। रविवार को मुन्नी और उसका पुत्र कृष्णपाल अपने खेतों पर काम करने के लिए गए थे। तभी वहां पर ओमकार पुत्र लालसिंह, सचिन एवं भोपाल पुत्रगण ओमकार निवासी गण गांव अकलपुरा तथा राहुल निवासी गांव भमौरी, थाना सरधना, जिला मेरठ अपने साथ अन्य साथियों को लेकर खेत पर पहुंचे। उनके खेत और चकरोड को जोत दिया, जब इन्होंने विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोपियों ने मुन्नी और उसके पुत्र कृष्णपाल के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। जिसमें मां-बेटे को काफी चोटें आई। अन्य लोगों आने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों ओमकार और सचिन को हिरासत में लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए ओमकार और सचिन का शांतिभंग में चालान कर दिया।