फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight over dispute over cable insertion

बदमाशों ने पिस्टल से आतंकित कर कार लूटी

Tue, 19 Jan 2021 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Fight over dispute over cable insertion
हाईवे पर बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूटी कार
विज्ञापन

देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर बदमाशों ने दिल्ली से सहारनपुर जा रहे दो लोगों को पिस्टल के बल पर उनकी आई-20 कार लूट ली। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
सहारनपुर के नुमाइश कैंप निवासी शिवालय धींगड़ा, पंत विहार सहारनपुर निवासी साथी कोविंद मेहता के साथ सोमवार की रात करीब 9.30 बजे अपनी आई-20 कार से दिल्ली से सहारनपुर लौट रहे थे। जब वह रोहाना टोल प्लाजा से पार होकर हाईवे स्थित श्रीसाईं धाम मंदिर के पास पहुंचे। पीछे से आई अन्य सेंट्रो कार ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया।
विज्ञापन

शिवालय धींगड़ा के मुताबिक कार से उतरे तीन बदमाशों ने उन्हें पिस्टल के बल पर कार से बाहर निकाला और ड्राइविंग सीट पर बैठकर का लेकर भाग गए। धींगड़ा ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार थी। सभी मास्क पहने हुए थे। चारों दिल्ली नंबर की सेंट्रो कार में सवार थे। पीड़ितों ने डायल 112 पर कॉल कर लूट की सूचना दी। जानकारी मिलने पर सीओ रजनीश उपाध्याय व इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ कर बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिला था। वहीं, पुलिस ने मंगलवार को शिवालय धींगड़ा की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि बदमाशों का सुराग लगाने के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन से चिलकाना तक पहुंची पुलिस
देवबंद। कार लूटकर बदमाश सहारनपुर की ओर भाग गए। कार के साथ बदमाशों ने शिवालय का मोबाइल लूट लिया था। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने तुरंत सर्विलांस टीम को लगाया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस रात में सहारनपुर के चिलकाना तक पहुंची। लेकिन उसके बाद मोबाइल की लोकेशन नहीं मिली।

लूट के बाद देरी से हरकत में आई पुलिस
देवबंद। लूट की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करने में देर कर दी। इसके चलते बदमाश चिलकाना तक पहुंच गए। इस बीच रास्ते में कई चेक पोस्ट पड़ते हैं। यदि पुलिस समय रहते घेराबंदी करती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed