फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight in ragini program at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर: रागिनी कार्यक्रम में हंगामा, सभासद के बेटे ने क्लर्क को पीटा, जमकर चली कुर्सियां

Fri, 20 Sep 2019 04:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Fight in ragini program at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
रागिनी कार्यक्रम में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में मेला श्रावणी छड़ियान में रागिनी कार्यक्रम के कलाकारों और विशेष अतिथियों के खाना खाने के समय मामूली बात पर हंगामा हो गया। आरोप है कि सभासद के पुत्र ने पालिका के क्लर्क का सिर फोड़ दिया। इसे लेकर कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों में जमकर कुर्सियां चली और खाना भी बिखेर दिया गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया।

विज्ञापन


नगर में मेला श्रावणी छड़ियान चल रहा है। इस में नगर पालिका की ओर से सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। पालिका की ओर से गुरुवार की रात रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक सभासद धनपाल सिंह व सभासद मनोज गुर्जर ने कलाकारों और अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी। किसी बात को लेकर खाना खाते हुए कोई बातचीत हो गई। जिसको लेकर कार्यक्रम में हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी : लाइव टीवी डिबेट में प्रधानमंत्री मोदी को कहे अपशब्द, लोगों ने की जमकर धुनाई
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हंगामा के दौरान एक सभासद के पुत्र ने पालिका के कर्मचारी शैंकी का सिर फोड़ दिया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने कुर्सियां फेेंकते हुए खाना बिखेर दिया। कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराते हुए घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया।

कर्मचारी के परिजनों का हंगामा
नगर पालिका के क्लर्क शैंकी का सिर फोड़ने को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। आरोप था कि सभासद के पुत्र ने उसके साथ मारपीट की है। परिजनों ने थाने में सभासद के पुत्र के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed