{"_id":"601d92ab8ebc3e74282d541e","slug":"fight-for-first-putting-sugarcane-muzaffarnagar-news-mrt5239402180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गन्ना डालने को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले गन्ना डालने को लेकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले गन्ना डालने को लेकर मारपीट
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल में शुक्रवार रात पहले गन्ना डालने को लेकर किसानों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में टिटौड़ा निवासी दो युवक घायल हो गए। गुस्साए टिटौड़ा के ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव टिटौड़ा निवासी किसान सुशील व चतर सिंह शुक्रवार शाम गन्ना डालने त्रिवेणी शुगर मिल गए थे। वहां पहले गन्ना डालने को लेकर उनकी गांव पीपलहेड़ा निवासी कुछ युवकों से मारपीट हो गई। मारपीट में सुशील व चतरसिंह घायल हो गए। आरोप है कि तमंचे की बट लगने से सुशील की आंख पर गंभीर चोट आईं, जबकि चतरसिंह का सिर फटने से वह भी लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर मिल कर्मचारी व अन्य किसान पहुंचे तो आरोपी फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भेजकर उपचार कराया। उधर, दोनों युवकों पर हमले की सूचना पर गांव टिटौड़ा से ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। घायल सुशील की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है।