{"_id":"68a8d79c6c3b6bdd360fe7a0","slug":"fever-patients-increased-in-district-hospital-diarrhea-is-also-causing-trouble-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-152569-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज, डायरिया भी कर रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज, डायरिया भी कर रहा परेशान
विज्ञापन
जिला अस्पताल आई वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद।
मुजफ्फरनगर। वायरल बुखार लोगों को परेशान कर रहा है। जिला अस्पताल ओपीडी में भी प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज वायरल बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। डायरिया ने भी अपने पैर पसारे हुए हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
बारिश और उमस के साथ ही संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। पंजीकरण खिड़की से लेकर चिकित्सक कक्ष और दवा खिड़की पर मरीजों की कतारें लगी मिली। भर्ती वार्ड भी मरीजों से फुल थे। मौसम में आ रहे बदलाव के साथ ही बीमारियां भी पनपने लगी हैं। बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं, जबकि वायरल फीवर बच्चों के साथ ही बड़ों को भी चपेट में ले रहा है।
मास्क का करें प्रयोग, बासी भोजन न करें
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेन्द्र त्रिखा ने बताया कि बदलते मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बरसात के मौसम में बुखार और डायरिया लोगों को परेशान कर रहा है। इंफेक्शन के कारण बुखार सहित गले में खराश और नजला-खांसी हो रहा है। ऐसे में लोगो को चाहिए कि घर से बाहर निकलें तो मास्क का प्रयोग करें। अधिक भीड़-भाड़ वाले एरिया में न जाएं। उन्होंने बताया कि डायरिया आदि से बचने के लिए जरूरी है कि स्वच्छ पानी और शुद्ध भोजन करें। बासी खाना सेहत के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है।
विज्ञापन
बुखार और डायरिया के सामान्य लक्षण
बुखार और डायरिया एक साथ होने पर पेट में दर्द और ऐंठन, मतली (जी मिचलाना), उल्टी हो सकती है। इसके साथ ही बुखार, शरीर में पानी की कमी और थकान आदि नजर आती है।