फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ferro silicon worth 80 lakhs stolen from West Bengal, one arrested

पश्चिम बंगाल से चोरी 80 लाख का फेरो सिलिमान बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ferro silicon worth 80 lakhs stolen from West Bengal, one arrested
रोहाना (मुजफ्फरनगर)। रोहाना चौकी पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक बाइक व पश्चिम बंगाल से चोरी कर लाए 80 लाख कीमत के 997 कट्टे फेरो सिलिकॉन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी के दो साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने टीम के साथ सहारनपुर-मुजफ्फरनगर रोड स्थित जस्सी ढाबा से मोनू उर्फ अजय धीमान पुत्र सुरेश को पकड़ा। वह मूल रूप से सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बहादरपुर का निवासी है और वर्तमान में रामपुर तिराहा पर किराए पर रहता था। उसे चोरी की बाइक पर एक बैग में 12 किलो लोहे के टुकड़ेनुमा फेरो सिलिकॉन के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर के पास गोदाम से 996 कट्टे फेरो सिलिकॉन बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और उसके दो साथी संजय व सर्वेश 11 मार्च को जिला अलीपुरद्वारा, पश्चिम बंगाल से लोहे को मजबूती देने वाले फेरो सिलिकॉन के 40 टन के एक हजार कट्टे एक ट्रक में लेकर दिल्ली डिलीवर करने के लिए चले थे। यह माल वह चोरी कर मुजफ्फरनगर ले लाए। तीन कट्टे रास्ते में बेचकर पैसे खर्च कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

997 कट्टे रामपुर तिराहा के पास गोदाम में उतार दिए। उसके दोनों साथी ट्रक लेकर चले गए। बाकी माल खरीदने वाला नहीं मिला। उससे बरामद बाइक 20 दिन पहले सरकुलर रोड़ मुजफ्फरनगर से चोरी की थी। बरामद माल का मुकदमा थाना जयगांव, जिला अलीपुरद्वारा, पश्चिम बंगाल में चोरी की धारा में दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि रोहाना पुलिस द्वारा 80 लाख की कीमत का फेरो सिलिकॉन बरामद किया गया है। यह ठोस पदार्थ है। जिसे गलाकर लोहे को मजबूत बनाने में प्रयोग किया जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed