फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Female doctor dies under suspicious circumstances, accused of murder

महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Female doctor dies under suspicious circumstances, accused of murder
महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की दक्षिणी सिविल लाइन कॉलोनी में महिला फिजियोथेरेपिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी की है।
नई मंडी क्षेत्र की भरतिया कॉलोनी निवासी मोहन लाल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी डॉ. शिल्पी अग्रवाल की शादी 16 साल पहले दक्षिणी सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता रुमित अग्रवाल के साथ हुई थी। शिल्पी अपना क्लीनिक खोलना चाहती थी, लेकिन ससुराल पक्ष मना कर रहा था। इस बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार अलसुबह करीब चार बजे रुमित ने कॉल कर जानकारी दी कि शिल्पी ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोग दक्षिणी सिविल लाइन पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी। ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी कुलदीप कुमार का कहना है कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लगाए गए हत्या के आरोप
मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि मृतका के चेहरे पर चोट के निशान है। इसके अलावा सीसीटीवी की डायरेक्शन भी ठीक नहीं मिली है। परिवार में कलह चल रही थी, इस वजह से उन्हें शक है कि शिल्पी की हत्या की गई है।
क्लीनिक को लेकर चल रहा था विवाद
मृतका के पिता ने कहा कि शिल्पी क्लीनिक खोलना चाहती थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लिए इसकी अनुमति नहीं दे रहे थे। इस बात को लेकर मनमुटाव भी चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed