फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fear of spreading diseases in Kanshi Ram Colony

जलनिकासी का इंतजाम नहीं, कांशीराम कॉलोनी में बीमारियां फैलने की आशंका

Thu, 11 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fear of spreading diseases in Kanshi Ram Colony
नगर की कांशीराम कालोनी में जल निकासी की समस्या से परेशान निवासी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में जलनिकासी नहीं हो पा रही है। पानी घरों के बाहर भरा है। नागरिकों का कहना है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मार्ग जाम करेंगे। बार-बार जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

भाकियू अराजैतिक से जुड़े अजय पंडित का कहना है कि कॉलोनी में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। यहां पर सफाई कर्मचारी नहीं आते। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कॉलोनी निवासी राजीव कुमार का कहना है कि जलनिकासी का इंतजाम होना चाहिए। गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। नागरिक रविंद्र कुमार का कहना है कि कॉलोनी में बीमारियां फैलने का खतरा है। कोई सुध लेने वाला नहीं है। बरसात होते ही गलियां तालाब बन जाती है। कॉलोनी निवासी नितिन कुमार का कहना है कि आमजन की समस्याओं के समाधान के वायदे किए जाते हैं, लेकिन काम नहीं किया जाता। नागरिक राकेश कुमार का कहना है कि कॉलोनी के लोगों की समस्या जानने के लिए कोई नहीं पहुंचता। लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed