फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fear of killing a young man missing for six months

छह माह से लापता युवक की हत्या की आशंका

Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fear of killing a young man missing for six months
छह माह से लापता युवक की हत्या की आशंका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला मल्हूपुरा से छह माह से लापता युवक की हत्या की आशंका जताते हुए उसके भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कुछ लोगों पर हत्या का शक भी जताया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी अंकित ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई शहर में एक दुकान पर काम करता था। 20 अगस्त 2020 को वह रोजाना की तरह दुकान पर गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। हरसंभव तलाश के बावजूद भाई का सुराग नहीं लगा तो अंकित ने उसकी गुमशुदगी 21 अगस्त को थाना सिविल लाइंस में दर्ज करा दी थी। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने अपने स्तर से मोबाइल के आधार पर जांच की तो लापता भाई की अंतिम लोकेशन भोपा क्षेत्र में पाई गई। इस संबंध में पुलिस को भी बताया गया, लेकिन युवक बरामद नहीं हो सका। पीड़ित के अनुसार छह माह बीतने के बावजूद अब तक पुलिस उसके लापता भाई का सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित अंकित ने आरोप लगाया कि लापता होने से एक दिन पहले उसके भाई पर झूठा आरोप लगाते हुए दुकान मालिक ने अपने साथियों के साथ उससे मारपीट की थी। आशंका जताई कि संभवत: दुकान मालिक ने ही साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। पीड़ित ने तहरीर देकर लापता भाई की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed