फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fear of Corona in Muzaffarnagar

जनजीवन को प्रभावित कर रहा कोरोना का खौफ

Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fear of Corona in Muzaffarnagar
बस स्टैंड पर रोडवेज बस में कीटनाशक का स्प्रे करते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जनजीवन को प्रभावित कर रहा कोरोना का खौफ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का कोई केस नहीं पाया गया है, लेकिन इसका खौफ लोगों पर हावी है। वायरस के डर से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ट्रेनों और बसों में यात्रियों की संख्या पहले की अपेक्षा काफी कम हो गई है। स्कूल पहले से ही बंद हैं। स्थिति यह है कि हर कोई खुद को बचाकर रखने के प्रयास में लगा है। रविवार को रोडवेज की बसों को भी सेनेटाइज किया गया।
कोरोना को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सक्रिय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग विदेशों से आने वालों पर नजर रख रहा है तो शिक्षा विभाग जागरूकता एवं स्कूलों के आसपास साफ-सफाई करा रहा है। स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक बंद हैं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्रों पर भी साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। यहां तक कि कक्ष नियंत्रकों को अपने सेनेटाइजर एवं पानी की बोतल लेकर आने के लिए कहा गया है। रविवार को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। कीटनाशक के छिड़काव के साथ ही बसों को भी सेनेटाइज किया गया। बीते कुछ दिनों से रोडवेज में यात्रियों की संख्या करीब आधी हो गई है। लोग ट्रेनों में कराए गए आरक्षण रद्द करा रहे हैं।
विज्ञापन

महंगे दामों पर बिक रहे मास्क
मास्क की कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी है। विक्रेता मास्क की किल्लत दर्शाकर पांच रुपये में मिलने वाला मास्क 30 रुपये में बेच रहे हैं। 50-60 रुपये कीमत के मास्क के 200 रुपये तक लिए जा रहे हैं। सेनेटाइजर भी महंगे बिक रहे हैं। विक्रेताओं पर अधिकारियों की कार्रवाई नजर नहीं आ रही। औषधि निरीक्षक वैभव बाबर का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालकों को हिदायत दी गई है मास्क एवं सेनेटाइजर निर्धारित मूल्य पर ही बेचे। यदि कोई विक्रेता अधिक मूल्य ले रहा है तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगाए नजर आ रहे लोग
शहर में लोग मास्क लगाए घूमते नजर आ रहे हैं। जिला अस्पताल में भी ज्यादातर स्टॉफ मास्क लगाए नजर आया, जबकि मरीजों की स्थिति जस की तस है। मरीज न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही भीड़ से बच पा रहे हैं।

जिले में कोरोना का कोई मामला नहीं है। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं। बस सावधानी बरतने की जरूरत हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और व्यक्तिगत सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- डा. प्रवीण चोपड़ा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed