फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fault in cable box stopped supply for seven hours, people are helpless

केबल बॉक्स में फाल्ट से सात घंटे आपूर्ति ठप, लोग बेहाल

Wed, 20 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fault in cable box stopped supply for seven hours, people are helpless
पुरकाजी। बिजलीघर के केबल बॉक्स में पानी आने से विद्युत आपूर्ति सात घंटे ठप रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बॉक्स की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन

बता दें कि 17 जुलाई को बिजलीघर के पेड़ गिर जाने से केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही थी। बुधवार को हुई बारिश से केबल बॉक्स में पानी आ जाने से फाल्ट आ गया। इससे सुबह करीब दस बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि लगातार सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से नगर पंचायत में लगे कैमरे भी बंद हो गए। उन्होंने बताया कि एसडीएम सदर को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। उधर, एसडीओ विद्युत अजय कुमार ने बताया कि केबल बॉक्स में फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। बॉक्स की मरम्मत कर करीब पांच बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed