फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father-in-law arrested for dowry murder

Muzaffarnagar News: दहेज हत्या का आरोपी ससुर गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law arrested for dowry murder
जानसठ। गांव काटका में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे में बेड पर पड़ा मिला था। मृतका के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में पति ओसामा व ससुर इद्दा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने नामजद आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पुलिस को गांव काटका में 28 अगस्त को विवाहिता मुस्कान की हत्या किए जाने की सूचना मृतका के मायके वालों ने दी थी। चार माह पहले ही जानसठ क्षेत्र के गांव भलेड़ी के पास स्थित कॉलोनी निवासी मुस्कान का निकाह गांव काटका निवासी ओसामा से हुआ था। मुस्कान की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी खतौली निवासी रिजवान के साथ हुई थी। जिसके दो बच्चे सात वर्षीय लड़की आयात और तीन वर्षीय आयन हैं, जो मुस्कान के साथ ही रहते थे। थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आरोपी ससुर इद्दा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed