{"_id":"61d73058520b4e6220050a3d","slug":"father-dies-son-injured-in-road-accident-devband-news-mrt5724132169","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद-मंगलौर मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद-मंगलौर मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी
विज्ञापन
देवबंद में सड़क हादसे के बाद मंगलौर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते लोग
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-मंगलौर मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका पुत्र गंभीर घायल हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
उत्तराखंड के थाना रुड़की के गांव माधोपुर निवासी जाहिद हसन (50) अपने पुत्र आस मोहम्मद के साथ देवबंद के गांव अमरपुर गढ़ी स्थित रिश्तेदारी में आया था। बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र बाइक द्वारा लौट रहे थे। बाइक आस मोहम्मद चला रहा था। जब वह हाशिमपुरा गांव के समीप पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा जाहिद हसन उछलकर जमीन पर गिर पड़ा। जिससे ट्रक के नीचे कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आस मोहम्मद गंभीर घायल हो गया। इसी दौरान वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर और सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन दिलशाद गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर मामला शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और घायल आस मोहम्मद को सीएचसी भेजा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाइक सवार पिता पुत्र ने हेलमेट नहीं पहना था। ट्रक चालक पुलिस की हिरासत में है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
जाम लगने से राहगीर हुए परेशान
देवबंद। बाइक सवार की मौत के बाद हंगामा होने के चलते देवबंद-मंगलौर मार्ग पर करीब पौने घंटे तक जाम लगा रहा। जिस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। जिससे राहगीरों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। जाम खुलने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।

सड़क हादसे में हुए बाइक सवार की मौत के बाद पुलिस से बाद करती पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन