फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers will travel from Biwala to Delhi on 25

25 को बायवाला से करेंगे दिल्ली कूच

Sat, 23 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers will travel from Biwala to Delhi on 25
बुढ़ाना में भाकियू पदाधिकारियों की बैठक मे दिल्ली ट्रैक्टर रैली में भाग लेने की रणनीति बनाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। भाकियू की बैठक में 26 जनवरी को दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर होने वाली ट्रैक्टर रैली में भाग लेने की रणनीति बनाई गई। इसमें तय हुआ कि 25 जनवरी को भाकियू कार्यकर्ता अपने-अपने ट्रैक्टर व कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास एकत्र होंगे। इसके बाद एक साथ दिल्ली बार्डर के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

कस्बे में भाकियू कार्यालय पर शुक्रवार को बुढ़ाना तहसील की बैठक हुई। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान के नेतृत्व में आयोजित बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा की 26 जनवरी को दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली में भाग लेने को लेकर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार तहसील अध्यक्ष ने कहा कि 25 जनवरी को उनकी तहसील केे सभी गांवों के भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने ट्रैक्टर के साथ मेरठ-करनाल हाइवे पर एकत्र होंगे। बायवाला पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टरों का काफिला एक साथ दिल्ली बार्डर की ओर कूच करेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को ट्रैक्टर रैली में भाग लेना अनिवार्य है। बैठक में साहब सिंह, नसीम, गौरव, ओमबीर, विकास त्यागी, बीर सिंह, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसानों को लौटाया
पुरकाजी। कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के तहत आगामी 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार को उत्तराखंड से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ प्रदेश की सीमा पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर ने किसानों से वार्ता कर समझाबुझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed