{"_id":"641c4fe7dcf2c4ad5402e9d9","slug":"farmers-will-not-allow-electricity-meters-to-be-installed-on-tube-wells-muzaffarnagar-news-c-14-1-165304-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नलकूपों पर बिजली मीटर नहीं लगने देंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नलकूपों पर बिजली मीटर नहीं लगने देंगे किसान
विज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर थाने पर धरना दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर थाने पर धरना दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजीव नीटू दुल्हेरा ने कहा कि किसान अपने नलकूपों पर विद्युत मीटर नहीं लगने देगा। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी विद्युत मीटर लगाने आए तो उसे वापस भेज दें।
उन्होंने कहा कि भैसाना स्थित बजाज शुगर मिल चालू सत्र का जल्द से जल्द गन्ने का भुगतान करें अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। निराश्रित पशुओं से किसानों की फसल चौपट हो रही है। यदि 31 मार्च तक प्रशासन निराश्रित पशुओं को पकड़वा कर गोशाला नहीं भिजवा पाता तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने थाना प्रभारी से नलकूपों से हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी बीएस वर्मा को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने पर युवा जिलाध्यक्ष अक्षु त्यागी, तहसील अध्यक्ष सुधीर पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य बालियान, उमेश त्यागी, शहजाद मलिक, नवीन सैनी, सुनील फौजी, गौरव त्यागी, उपेंद्र बालियान, दिनेश त्यागी और श्याम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।