{"_id":"594182924f1c1b45448b4730","slug":"farmers-warned-of-a-roadblock","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफ करो, नहीं तो चक्का जाम होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफ करो, नहीं तो चक्का जाम होगा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू (भानु) ने किसानों की अनेक समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों के कर्ज माफ न होने और खाद-पानी सही नहीं मिलने पर गुस्सा जताया। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शहर में चक्का जाम करने का एलान किया।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। देश के सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। साथ ही किसान आयोग का गठन कर किसानों की समस्याओं को हल कराया जाए। मध्य प्रदेश के किसानों पर गोली चलाकर अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
साथ ही मृत किसानों के परिवारों को मुआवजे के साथ प्रत्येक परिवार में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस दैरान शाह आलम, अखिलेश चौधरी, जसवेंद्र सिंह, जमीर अहमद, अनीस राणा, श्रवण त्यागी, राम सिंह, आफताब, नईम, अनंगपाल, मुजम्मिल, प्रवीण राठी, संदीप, सोनू, सुभाष, वसीम, ब्रजवीर तोमर आदि मौजूद रहे।