{"_id":"5f342aa98ebc3e3ced200829","slug":"farmers-war-continues-for-payment-of-cane-arrears-muzaffarnagar-news-mrt4959588181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज सहित बकाया गन्ना भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज सहित बकाया गन्ना भुगतान की मांग
विज्ञापन
बुढ़ाना में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर कोतवाली में धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बकाया गन्ना भुगतान के लिए किसानों का जंग जारी
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बकाया गन्ने के भुगतान की मांग को लेकर कोतवाली में भाकियू कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। खतौली के तहसील अध्यक्ष ने कहा कि जब तक किसानों की बकाया भुगतान की समस्या का समाधान नहीं होगा उनका धरना जारी रहेगा।
ब्याज सहित गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं का चौथे दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर बुधवार को जानसठ तहसील के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। खतौली के तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान को अपने पैसों के लिए भी धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। भाजपा की सरकार में किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। समय पर किसान बैंक ऋण अथवा बिजली का बिल अदा नहीं करता तो उस पर ब्याज व पेनाल्टी लगा दी जाती है। किसान के बकाया पैसों का ब्याज मिलना तो दूर की बात है। समय पर उसका भुगतान नहीं मिलता। पूर्व प्रधान विकास त्यागी ने कहा कि सभी सरकारों का एक जैसा रवैया है। किसान का हर सरकार में शोषण होता आया है। उन्होंने कहा कि किसान का सबसे अधिक शोषण भाजपा की सरकार में हुआ है। धरनास्थल पर संजीव पंवार ने कहा कि किसान को ब्याज सहित अपने पैसे का भुगतान चाहिए। बुढ़ाना के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश को रोटी खिलाने वाला किसान बेचारा हो गया है। व्यापारी से लेकर सरकार तक किसान का शोषण करती है। किसान को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलता। आज के धरने में महकार, सहंसरपाल, राजेंद्र, नदीम, सुभाष, राजू, किशन त्यागी आदि ने विचार व्यक्त किए। अनुज बालियान ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोरना ब्लॉक के कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे।