फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers upset due to shortage of urea

यूरिया की किल्लत से किसान परेशान, एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Tue, 08 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to shortage of urea
यूरिया की किल्लत से किसान परेशान
विज्ञापन

खतौली। रालोद कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों क्षेत्रों में किसानों के सामने आ रही यूरिया की किल्लत को दूर कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को ज्ञापन दिया। बताया कि खतौली तहसील के अंतर्गत आने वाले क्रय केंद्रों व सहकारी समितियों में खतौली व मंसूरपुर क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी कमी के चलते किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि आठ से दस दिनों में सहकारी समितियों में व क्रय केंद्रों पर एक गाड़ी खाद की आती है। जिस कारण सभी किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं हो पाता। यूरिया न डालने के कारण गन्ना की फसल पर काफी नुकसान हो रहा है। यूरिया की कालाबाजारी होने के कारण यह स्थिति पैदा हो रही है। रालोद कार्यकर्ताओं ने समितियों व क्रय केंद्रों की जांच कराने तथा यूरिया की स्थिति सुधारने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्रीय महासचिव धर्मेंद्र तोमर, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर, प्रदेश महासचिव युवा पंकज राठी, कमल गौतम, मनीष चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शिवाच, नगराध्यक्ष वकील मंसूरी, मनोज चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed