फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers' strike ended on assurance of fair investigation

Muzaffarnagar News: निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त

Tue, 05 Mar 2024 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers' strike ended on assurance of fair investigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
बुढ़ाना। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी परासौली गांव के जंगल में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया था। सूचना पर आरोपी के परिजन और ग्रामीणों ने सोमवार शाम कोतवाली में धरना दिया था। मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।


कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा माजरा निवासी दर्जनों ग्रामीण सोमवार देर शाम बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे थे। इसके बाद कोतवाली में हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए थे। आरोप था कि पुलिस ने खेतों में ले जाकर मुठभेड़ का नाटक रचकर उनके बेटे के पैर में गोली मारी है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सीओ गजेंद्र पाल सिंह धरना स्थल पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। यहां सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना समाप्त हो गया। धरना स्थल पर भाकियू अराजनैतिक के सुधीर पंवार, बिल्लू, उपेन्द्र, गोलू, शेखर, धर्मपाल, सतेन्द्र, गोपाल, ओमबीर, मयंक, प्रवीण व कालू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed