{"_id":"60f1cc188ebc3ec75a7ad8d1","slug":"farmers-should-do-organic-farming-like-their-ancestors-muzaffarnagar-news-mrt5476935118","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान अपने पूर्वजों की तरह जैविक खेती करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान अपने पूर्वजों की तरह जैविक खेती करें’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘किसान अपने पूर्वजों की तरह जैविक खेती करें’
छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना 52वें दिन भी जारी रहा। भाकियू के निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसानों को पूर्वजों की तरह जैविक खेती करनी होगी, जिससे खुद और देश को भयंकर बीमारियों से बचाया जा सके।
छपार टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता धरने पर डटे है। शुक्रवार को निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। वह अन्नदाता होने के साथ ऑक्सीजन दाता भी है। सभी किसानों को अपने पूर्वजों की तरह खेती करनी चाहिए, जिससे महंगे, फर्जी कीटनाशक, डाई, यूरिया, डीजल व महंगे उत्पादन से मुक्ति मिलेंगी। साथ ही शुद्ध सब्जी, अनाज पैदा होगा, जिससे देश भयंकर बीमारी से बचेगा। बड़े बड़े उद्योगपति जो केमिकल बनाते है उनकी कमर तोड़ने का काम करेगा। किसान अपने खर्चों पर भी लगाम लगायें। जिससे उद्योगपतियों की बुद्धि ठीक होगी। जब अपने अनाज, दूध, मीठा, दाल मसाले और कपड़ा इस्तेमाल करेंगे तो सरकार पर कुछ नहीं बचेगा।
मौके पर सुनील, प्रभु दयाल, मुकीम, बबलू, प्रद्युमन, रामकुमार खुड्डा, ललित, जयद्रथ, दीपक, राशिद त्यागी आदि धरने में मौजूद रहे। उधर, रोहाना में भी सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना जारी रहा।