फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers should do farming on scientific basis: Panwar

किसान वैज्ञानिक आधार पर करें खेती: पंवार

Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers should do farming on scientific basis: Panwar
मुजफ्फरनगर। अन्नदाता देवो भव: कार्यक्रम में किसानों से खेती की नई तकनीक अपनाने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि एवं कृषि प्रणाली संस्थान मोदीपुरम के निदेशक डा. आजाद सिंह पंवार ने कहा कि कहा कि खाद्यान्न में आज हम दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे है। किसानों के अथक प्रयासों और कृषि में हुए अनुसंधानों का ही परिणाम है कि किसान आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है। नंगला मंदोड़ स्थित भारतीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया। 10 गांवों के 450 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

डा. आजाद सिंह पंवार ने कहा कि हमारा देश कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है। तकनीकी सत्र के दौरान जिले के उपनिदेशक कृषि डॉ राजेंद्र कुमार, गन्ना शोध संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ वीरेश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी, मंसूरपुर चीनी मिल के जनरल मैनेजर केन बलधारी सिंह ने गन्ने की प्रजातियों व उत्पादन तकनीकी के बारे में विस्तार से बताया। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ रितेश शर्मा ने बासमती धान की अधिक उपज देने वाली प्रजातियों व पोषण प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। डॉ एसके डबास, प्रधान वैज्ञानिक गो-पशु संस्थान मेरठ ने कृषि प्रणाली एवं प्राकृतिक खेती को पशुधन के प्रबंधन और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। डॉ चंद्र भानु प्रधान वैज्ञानिक ने गन्ने की फसल में पोषण एवं नाशीजीव प्रबंधन के बारे में किसानों को बताया। संयोजक डॉ अमित नाथ ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमुख नरेंद्र नटौर, सिखेड़ा प्रधान अनूप सिंह, ओमबीर सिंह, सतेंद्र, सुभानी, इस्लाम, आरिफ, राहुल आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed