फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers said they would uproot and throw away the Khatauli Mill weighing center.

Muzaffarnagar News: किसान बोले, उखाड़कर फेंक देंगे खतौली मिल का तौल केंद्र

Sun, 05 Oct 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers said they would uproot and throw away the Khatauli Mill weighing center.
जानसठ। गांव सोंहजनी के किसानों ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि खतौली मिल ने गांव में गन्ना तौल केंद्र लगाया तो उखाड़कर फेंक देंगे। शनिवार को गांव सोंहजनी में ग्राम प्रधान चौधरी राजन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि खतौली के त्रिवेणी शुगर मिल के अधिकारी किसानों को इंडेंट कम भेजते हैं, जिस कारण किसानों की गेहूं की बुआई भी समय पर नहीं होती। किसान परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

किसानों का यह भी आरोप था कि खतौली शुगर मिल माह मई तक पेराई सत्र चलाते हैं जबकि टिकौला शुगर मिल जल्द ही गन्ना पेराई समाप्त कर देता है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे खतौली शुगर मिल का इस बार गांव में गन्ना क्रय केंद्र गांव में नहीं लगने देंगे। मिल ने गांव में गन्ना तौल लगाया गया तो उसको उखाड़ फेंक देंगे। किसान पूर्व प्रधान निरंजन सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान नरेश शर्मा, राकेश, मुकेश, अनुज कुमार उर्फ बबलू, सुशील शर्मा, हरेंद्र सिंह, नोराज सिंह, शिव शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed