फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers protest in tehsils, protest

किसानों का तहसीलों में धरना, प्रदर्शन

Sun, 07 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest in tehsils, protest
तहसील बुढ़ाना में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों का तहसीलों में धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के तहत जनपद में भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने तहसीलों का घेराव करते हुए धरना, प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। सदर तहसील के अलावा बुढ़ाना, खतौली और जानसठ तहसील में किसानों ने धरना, प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में कलक्ट्रेट से लेकर तहसीलों तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। डीएम कार्यालय को छावनी में बदलते हुए यहां पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी तैनात की गई थी।
भाकियू ने पहले चक्का जाम की घोषणा की थी, जबकि बाद में वापस ले लिया था। कार्यकर्ताओं और किसानों को तहसीलों पर धरना, प्रदर्शन कर ज्ञापन देने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने जिलेे की चारों तहसीलों का घेराव करते हुए धरना, प्रदर्शन किया। सदर तहसील में भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने धरना, प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने जब किसानों से ज्ञापन देकर धरना समाप्त करने के लिए कहा तो किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि दो बजे के बाद ही ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया जाएगा। किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दो बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त किया। इस अवसर पर विकास शर्मा, सतेंद्र चौधरी, शक्ति सिंह, संजय त्यागी,संजीव त्यागी, मांगेराम त्यागी, गौरव गुप्ता, शाहिद आलम,सतीश ठाकुर, अमरजीत तोमर, सनी, सरफराज त्यागी, मामचंद, पवन त्यागी, पप्पू राना, सतीश भारद्वाज, राजेंद्र सैनी, कुशलवीर सिंह, राशिद कुरैशी, अमरजीत सिंह, राजू पीनना, संजीव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान केवल आंदोलन के बल पर जिंदा
बुढ़ाना। भाकियू कार्यकर्ता शनिवार सुबह 11 बजे तहसील मुख्यालय पहुुंचे और किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं सरकार के साथ है। किसान केवल आंदोलन के बलबूते पर जिंदा है। गुलाम मोहम्मद जौला ने कहा कि किसानों के संगठन में मजबूती है तो उनका कोई भी सरकार कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। सरकार को यह कानून वापस लेने होंगे। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने भी संबोधन किया। एसडीएम अशोक कुमार और सीओ विनय गौतम को जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने पदाधिकारियों के पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। विकास त्यागी, रणवीर, सत्यप्रकाश, वीरसिंह, प्रवीण व नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा
जानसठ। भाकियू नेता अशोक घटायन, मास्टर महकार सिंह व बिट्टू ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने तहसील में एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक किसी कानून वापस नहीं होता, धरना प्रदर्शन जारी रहेंगे। एसडीएम अमृतपाल कौर को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में मोरना ब्लाक अध्यक्ष विकास चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा, जाकिर ठेकेदार, धर्मवीर राठी, मदन सैनी, राजेंद्र, शमशाद, चंचल, आलिम, कृष्ण वीर, महबूब प्रधान, विनोद, सुभाष, नुकुल राठी आदि मौजूद रहे।
खतौली में धरना, प्रदर्शन
खतौली। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र चौहान के नेतृत्व में किसानों ने तहसील का घेराव कर एसडीएम दफ्तर के समक्ष धरना, प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को पीएम के नाम ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष कपिल सोम, सतेंद्र चौहान ब्लाक अध्यक्ष, मनोज सहरावत नगर अध्यक्ष, प्रमेंद्र, अंकित राठी, ब्रिजेश शर्मा, जुल्फकार उर्फ छोटा, मुजम्मिल राना, इरशाद भूरा, संजीव राठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन मांगों का ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। भाकियू नेताओं ने तहसीलों पर धरना, प्रदर्शन कर पीएम के नाम ज्ञापन भेजे। ज्ञापन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने, जनपद में सभी गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित तत्काल भुगतान कराने, बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने, किसानों के पुराने ट्रैक्टरों को एनजीटी के आदेशों से बाहर करने, टयूबवैल कनेक्शन के लिए पैदा हो रही बाधाओं को सरल बनाने और किसानों को रसीद कटवाने पर तत्काल सामान उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने, किसानों के नलकूप व अन्य गलत बिलों को सही कराने के लिए कैंप लगवाने की मांग की गई है।

सदर तहसील पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।

सदर तहसील पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed