फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers' problems have to be solved: Malik

किसानों की समस्याओं का समाधान करना होगा : मलिक

Tue, 18 Jul 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers' problems have to be solved: Malik
पानीपत खटीमा हाइवे पर भाकियू अराजनैतिक की पंचायत को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी
छपार (मुजफ्फरनगर)। पानीपत खटीमा हाईवे पर धरनास्थल पर भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाएं। प्रशासन को किसानों की समस्याओं का समाधान करना होगा। बाढ़ का पानी उतरते ही महापंचायत होगी। समस्याओं को लेकर हाईवे पर ही क्यों न बैठना पड़े।
विज्ञापन

हाईवे पर धरना 25वें दिन भी जारी रहा। मासिक पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि संगठन द्वारा किए गए संघर्ष से किसानों को रेलवे से बढ़कर मुआवजा मिला है। इस बार धरने का समय गलत रहा है क्योंकि 15 दिन से कांवड़ चल रही है। अब बाढ़ आई है। सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपनी कमेटी पूर्ण कर गांवों में संगठन खड़ा करें। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में जाएं और पीड़ित किसानों की समस्याएं सुनकर उनकी हर संभव मदद करें।
विज्ञापन

ब्लाॅक अध्यक्ष क्षेत्र की गोशाला में जाकर वहां का वीडियो बनाएं। आवारा पशु, गन्ना भुगतान, बिजली की समस्या आदि को लेकर लखनऊ में पंचायत होगी। बाढ़ का पानी उतरते ही महापंचायत होगी। चाहे हाईवे ही क्यों न जाम करना पड़े। अंकित चौधरी जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। किसानों की समस्याओं के समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। अक्षय त्यागी, विपिन त्यागी, सुरेंद्र रावल उर्फ बब्बल, अवनीश चौहान, शक्ति सिंह, कुलवीर सिंह, राजपाल सिंह, शहजाद, सत्येन्द्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed