फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers made big profits for Frasbean

किसानों ने लिए बड़ा मुनाफा बनी फ्रासबीन

Sun, 24 Apr 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers made big profits for Frasbean
मुजफ्फरनगर, भोपा। क्षेत्र के गांव तिस्सा में किसानों द्वारा लगभग सौ बीघा भूमि में फ्रासबीन (फ्रेंचबीन) सब्जी की फसल की पैदावार की जा रही है। किसानों का कहना है कि बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दुगुना दाम मिलने से उन्हें बड़े मुनाफे की उम्मीद है। मुजफ्फरनगर में जहां किसानों को फ्रासबीन के दाम लगभग 60 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं, वहीं दिल्ली में 75 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहे हैं।
विज्ञापन

फ्रासबीन की खेती करने वाले तिस्सा के किसान रामधारी, कल्लू, बिट्टू, वसीम, इस्तकार, धर्मवीर, रामवीर, ऋषिपाल, रामनिवास, सतबीर, किरनू, सतबीर, ईश्वर, विनोद, सुलेंद्र आदि का कहना है कि इस फसल पर लगभग छह से सात माह में फल (फली) आ जाती है। एक सप्ताह पहले से फ्रासबीन की फली की तुड़ाई कर उन्हें मुजफ्फरनगर व दिल्ली की सब्जी मंडी में भेज रहे हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष उन्हें 20 से 30 रुपये प्रति किलो के ही दाम मिल पाए थे। इस शुरुआती दौर में उन्हें मुजफ्फरनगर सब्जी मंडी में लगभग 60 रुपये और दिल्ली सब्जी मंडी में 75 से लेकर 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाम मिल रहे हैं। इस बार फसल की पैदावार कुछ कम है, लेकिन फिर भी उचित दाम मिलने से उन्हें बड़े मुनाफे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भाइयों को भा रही फ्रासबीन की खेती
भोपा। तिस्सा निवासी छोटे किसान व सब्जी विक्रेता सगे पांच भाइयों धर्मू, धर्मवीर, रामबीर, ऋषिपाल, रामनिवास को फ्रासबीन की खेती खूब भा रही है। भाइयों की मेहनत के साथ परिवार के साथ मिलकर कार्य करते हैं और इसी के दम पर वह अच्छी पैदावार ले रहे हैं। इनका कहना हैं कि इस बार उन्हें बड़े मुनाफे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed